May 3, 2024

ग्वालियर में भारत जोड़ो यात्रा के जैसे चल रहा युवा जोड़ो अभियान, गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे कांग्रेस नेता

भोपाल- मध्यप्रदेश में कांग्रेस मिशन 2023 के लिए ज़ोरों से लगी हुई है, ग्वालियर अंचल में कांग्रेस भी अपनी स्ट्रेटिजी पर लगी है, यहां भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर पार्टी युवा जोड़ो अभियान चला रही है। यह अभियान पिछले तीन महीने से जारी है और करीब 20 हजार युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का दावा किया गया है।

बता दें, ग्वालियर जिले के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष केदार कंसाना के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर युवा जोड़ो अभियान ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहा है। कंसाना ने बताया कि वह गांव-गांव घूम कर कांग्रेस पार्टी से युवाओं को जोड़ रहे हैं।

कंसाना ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के साथ ही अंचल में कांग्रेस 2018 के परिणामों की तर्ज पर एक बार फिर दमदार जीत दर्ज कर सरकार बनाने में कामयाब हो सके, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

About Author