मुरैना में सीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे कांग्रेसी
मुरैना – गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुरैना आने से पहले पुलिस ने 100 से ज्यादा कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस गाड़ी में डालकर ले गई। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की रणनीति बना रहे थे।
उधर एक अन्य मामले में जब मुरैना में शिवराज सिंह चौहान मंच से कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एक महिला भीड़ में जो वहां बैठी हुई थी। मुख्यमंत्री से मिलने एवं उनको अपने आवेदन देने की जिद करने लगी। महिला का कहना था कि हम मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहना चाहते हैं। वह महिला अपने बच्चे को लिए रोती रही, पुलिस वालों ने मामला बिगड़ता देख महिला को खदेड़ा। उसके बाद पुलिस वाले आनन-फानन में महिला को वहां से ले गई। महिला मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या का समाधान कराना चाहती थी।
More Stories
EVM के विरोध में दिल्ली में दिग्विजय हिरासत में
Aaj bhi sadme me harda blast ke pidit
Narmadapuram me vikshipt nabalik ke rape se akrosh