ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे
बालाघाट – प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ का बालाघाट आगमन 25 मई को होगा। वे परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लामता में पहुंचेंगे। वे सुबह करीब 10.30 बजे पहुंचेंगे। लामता प्रवास के दौरान वे ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक में जिले में बूथवार संगठन की मजबूती और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेगें। इसके बाद वे आमसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आगमन को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष संजय उईके, विधायक हिना कावरे, प्रदेश महासचिव पुष्पा बिसेन, पूर्व विधायक मधु भगत सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। बैठक में पीसीसी अध्यक्ष के आगमन को लेकर चर्चा की गई। आयोजन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। सभी साथियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से सहयोग करने के निर्देश दिए गए है। विधायक हिना कांवरे ने कहा कि कर्नाटक जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आयोजन में सभी विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी अनिवार्य रुप से उपस्थित रहेंगे, ऐसा प्रयास किया जाएगा।
More Stories
आपकी आवाज को मजबूत करने वाला, आपके लिए काम करने वाला, आपके बीच रहने वाला सांसद बनाइए : अशोक गहलोत
इंदौर में जीतू पटवारी के विरोध में बैकफुट पर बीजेपी
पूर्व लोकसभा स्पीकर बोली- लोगों में भाजपा को लेकर नाराजगी, बोल रहे हम NOTA का बटन दबाएंगे