April 29, 2024

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संचालन हेतु बनायी गईं विभिन्न समितियों की बैठक संपन्न

कांग्रेस के महासचिव, मप्र प्रभारी श्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने यात्रा को लेकर समितियों के प्रभारियों और सदस्यों से की चर्चा

भोपाल – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा के अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में निकलने वाली यात्रा की तैयारियों और सुचारू रूप से संचालन हेतु व्यवस्थाओं के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा विभिन्न समितियां बनायी गई हैं। अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने विभिन्न समितियों के प्रभारियों और सदस्यों के साथ यात्रा को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक कर यात्रा की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की।
श्री जितेन्द्र सिंह ने सभी समितियों के सदस्यों से कहा कि राहुल गांधी जी की मध्यप्रदेश से गुजरने के दौरान यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए हम सभी को एकजुटता के साथ प्रदेश भर के कांग्रेसजनों को यात्रा में शामिल होने हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना और मीडिया में अधिक से अधिक प्रचार करना है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जी के यात्रा मार्ग में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का संचालन समितियों के सदस्यों को पूरी मुस्तैदी के साथ करना है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बनायी गई समितियों में शामिल सदस्यगण पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, राजीव सिंह, अशोक सिंह, प्रकाश जैन, के.के. मिश्रा, भूपेन्द्र गुप्ता, रवि जोशी, विशाल पटेल, सज्जन सिंह वर्मा और दिनेश गुर्जर, प्रियव्रत सिंह, विपिन बानखेड़े, जयवर्धन सिंह, आरिफ मसूद महेश परमार और पंकज उपाध्याय, सुखदेव पांसे, राजेन्द्र कुमार सिंह और सुखदेव पांसे, लखन सिंह यादव, साहब सिंह गुर्जर, रामनिवास रावत, कुणाल चौधरी, विक्रांत भूरिया, श्रीमती विभा पटेल, योगेश यादव, जे.पी. धनोपिया, आशुतोष चौकसे, गौरव रघुवंशी, योगेश यादव, सतीश सिकरवार और अक्षम बंब, संजय शर्मा और मृणाल पंत, स्वपनिल कोठारी, श्याम श्रीवास्तव, अभय तिवारी, अभिनव बारोलिया, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी और यासिर हसनात सिद्धकी, डॉ. जी.सी. गौतम, डॉ. सुदीप पाठक, रवि सक्सेना, शशांक शेखर, जय हर्डिया सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल थे।

About Author