
- इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र की एम्पीयर स्टेट कॉलोनी का मामला, पुलिस सभी को पकड़ कर थाने लाई।
- थाने में युवतियों को पूछताछ के बाद घर जाने दिया, लड़कों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
काेरोनाकाल में भी लोग कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र की एम्पीयर स्टेट कॉलोनी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक बंगले में रात में 20 से ज्यादा युवक-युवतियां शराब पार्टी कर रहे थे। रहवासियों के विरोध के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। यहां 12-14 लड़के और 6 से ज्यादा लड़कियां मिलीं।
इन सभी को पुलिस गाड़ी में बिठाकर थाने ले आई। यहां लड़कियों को समझाइश देने के बाद घर जाने दिया। वहीं, लड़कों काे थाने पर रात्रि कर्फ्यू के तहत कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए बिठा लिया।
चार दिन पहले भी पार्टी के दौरान विवाद हुआ था
काॅलोनी के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 के करीब लड़के-लड़कियां थीं। कई गाड़ी यहां पर आई थीं। हमारे गार्ड ने बोला कि यहां से गाड़ी हटा लो तो उन्होंने गाड़ियां नहीं हटाईं। और विवाद करने लगे। इसके बाद पुलिस को कॉल किया। दो पीसीआर वैन आईं और अलग-अलग गाड़ियों में बिठाकर लड़के-लड़कियाें को लेकर चली गई। इनका कहना है कि आए-दिन पार्टियां यहां होती हैं। चार दिन पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
मुंबई में रहता मकान मालिक, ऑनलाइन बुकिंग करता
इस बंगले का महेश नाम का मालिक है, जो ऑनलाइन बुकिंग करता है। यहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह चार-पांच साल से काम कर रहा है। मकान मालिक मुंबई में रहते हैं। पूरी बुकिंग ऑनलाइन होती है। लोग आते हैं, पार्टी करते हैं। इस सप्ताह में ही दो बार पार्टी हो गई। आज भी पार्टी चल रही थी। करीब 20 लोग थे। इनमें लड़कियां भी थीं।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
सामूहिक विवाह में 200 से अधिक बेटियों का प्रेगनेंसी टेस्ट किसके आदेश पर किया गया – कमलनाथ
शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं, उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है – कमलनाथ