May 9, 2024

भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे थे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर विराम लग गया है, यात्रा में उनके साथ कांग्रेस सांसद संतोख सिंह भी चल रहे थे. इससे पहले संतोख सिंह चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना में एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संतोख सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा.

दरअसल इससे पहले संतोख सिंह की हालत बिगड़ने पर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया. अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद उनकी मौत हो गई है.

निधन के बाद ट्विटर पर सभी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे है, पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने संतोख सिंह के आकस्मिक निधन पर कहा है कि यह सुनकर अत्यंत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं. वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें.

About Author