कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ से जुड़े मानहानि मामले में अदालत द्वारा सुनाए गए दो साल की सजा के खिलाफ आज सूरत में याचिका दायर करेंगे। राहुल इसके लिए खुद सूरत जाएंगे। बताया जाता है कि उनके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सूरत पहुंच चुके हैं। यहां उनके समर्थन में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं। इसके अलावा भी पार्टी के कई दिग्गज नेता राहुल के समर्थन में सूरत पहुंचे हैं।
More Stories
Aaj bhi sadme me harda blast ke pidit
Yuva Congress ne CM ka putla Dahan kiya
Harda hadse par digvijaye ka CM ko patr