May 5, 2024

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए राहुल गांधी ही पहले स्टार प्रचारक, प्रियंका गांधी भी करेंगी प्रचार

  • 30 नामों की सूची में 6वें नंबर पर प्रियंका गांधी और सातवें पर दिग्विजय सिंह है।
  • पार्टी ने भोपाल से आरिफ मसूद समेत तीन विधायकों को सूची में शामिल किया है।

कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में होने वाली 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। इसमें सबसे ऊपर राहुल गांधी को रखा गया है, जबकि उसके बाद मुकुल वासनिक और कमलनाथ का नाम है।

इस सूची में प्रियंका गांधी को छठवां और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सातवां स्थान मिला है। नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन पायलट भी प्रचार करते नजर आएंगे। वहीं, सुबह कमलनाथ ने प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ पार्टी का चुनावों के लिए वचन पत्र भी जारी किया। इससे पहले वचन पत्र में राहुल गांधी का फोटो नहीं होने से खड़े हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह दोबारा जारी किया गया। अब राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी की भी फोटो इसमें है।

दो मुख्यमंत्री भी प्रचार करेंगे

सभी सीटों पर दमखम लगाने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर के भी कई नेताओं को प्रचार के लिए बुलाने जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। जबकि सचिन पायलट को भी कुछ सीटों पर ले जाया जाएगा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान भी आएंगे।

पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची

About Author